कमाना, बचाना और निवेश
पैसा कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी पैसा बचाना और उसे सही जगह निवेश करना- चलिए आज हम इसी टॉपिक पर कुछ लिखने का प्रयास करते हैं। आपने देखा होगा कुछ लोग ₹5000 में भी अपना घर चला ले रहे हैं। कुछ लोग ₹ 50,000 में अपना घर चलाते हैं तो कुछ लोग ₹100000 में अपना घर चलाते हैं। अर्थात कहने का मतलब यह है कि जैसे-जैसे इनकम बड़ता है, इंसान का स्टेटस भी बढ़ता है। और उस स्टेटस को मेंटेन करने के लिए खर्च भी बढ़ने लग जाते हैं। इसी कारण से अधिकांश लोग महसूस करते हैं कि वे जितना भी कमाते हैं महीने के आखरी आते आते उनके हाथ में कुछ भी राशि बच नहीं पाता। किसी किसी की स्थिति तो ऐसा रहता है कि उन्हें उधारी भी लेना पड़ जाता है। और इस प्रकार से जीवन जीने से आप कभी भी करोड़पति नहीं बन सकते यदि करोड़पति बनना है तो कुछ अलग सोचिए कुछ अलग करिए भीड़ का हिस्सा ना बने बल्कि भीड़ को अपने पीछे चलने पर मजबूर कर दें यह तभी हो पाएगा जब आपको फाइनेंस के बारे में अच्छी नॉलेज हो या आप यह जानते हैं कि स्मार्ट तरीके से पैसे को कैसे उपयोग किया जाए। आप जितना भी कमाते हो उसमें से 10-15परसेंट हिस्से को सबसे पहल...