राहु की मायाजाल
राहू आपके ससुराल का प्रतिनिधित्व करता है , यदि आप का राहु अच्छा हुआ तो ससुराल में मान सम्मान मिलता है और यदि बुरा हुआ तो अपमान मिलता है, ससुराल में किसी से नहीं बनता । राहु जातक को अत्यंत चलाक, चतुर और धोखा देने वाला व्यक्तित बनाता है।
राहू वह धमकी है जिससे आपको डर लगता है |
जेल में बंद कैदी भी राहु ही है |
सफाई कर्मचारी भी राहु ही है |
हमारे घरों में जो स्टील के बर्तन का उपयोग होता है , वह स्टील के बर्तन भी राहू के अधिकार क्षेत्र में आते हैं | राहु से हाथी का विचार किया जाता है अतः हाथी दान्त की बनी सभी वस्तुओं पर राहू का अधिकार है |
राहू ऐसा मित्र है जो पीठ पीछे हमारी निंदा करता है और वह प्रत्येक व्यक्ति राहु है जो पीठ पीछे निंदा करता है।
गोद लिया हुआ संतान राहू की देन है |
धुए से संबंधित नशे की वस्तुओं पर राहू का अधिकार हैं |
शरीर में जोड़ के दर्द है और उसकी दवाई राहू है |
राहू मन का वह क्रोध है जो कई साल के बाद भी शांत नहीं होता है, न लिया हुआ बदला भी राहू है |
शेयर मार्केट मैं पैसा लगाया और शेयर के गिरावट का कारण गिरावट राहू है, यदि शेयर में उछाल है तो यह केतु के कारण है |
यदि कोई मकान बहुत दिनों से ताला लगा हुआ है तो उस पर राहु का प्रभाव है।
बदनाम वकील भी राहू है |
मिलावटी शराब राहू है |
राहू वह धन है जिस पर आपका कोई हक़ नहीं है या जिसे अभी तक लौटाया नहीं गया है |
ना लौटाया गया उधार भी राहू है !
उधार ली गयी सभी वस्तुएं राहू खराब करती हैं !
यदि आपकी कुंडली में राहू अच्छा नहीं है तो किसी से कोई चीज़ मुफ्त में न लें क्योंकि हर मुफ्त की चीज़ पर राहू का अधिकार होता है |
राहू ग्रह का कुछ पता नहीं कि कब बदल जाए जैसे कि आप कल कुछ काम करने वाले हैं लेकिन समय आने पर आपका मन बदल जाए और आप कुछ और करने लगें तो इस दुविधा में राहू का हाथ होता है | किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटना का दावेदार राहू ही होता है | आप खुद नहीं जानते की आप आने वाले कुछ घंटों में क्या करने वाले हैं या कहाँ जाने वाले हैं तो इसमें निस्संदेह राहू का आपसे कुछ नाता है | राहू लग्नेश के साथ है या लग्न में ही राहू है | यदि आप जानते हैं की आप झूठ की राह पर हैं परन्तु आपको लगता है की आप सही कर रहे हैं तो यह धारणा आपको देने वाला राहू ही है !
किसी को धोखा देने की प्रवृत्ति राहू पैदा करता है यदि आप पकडे जाएँ तो इसमें भी आपके राहू का दोष है और यह स्थिति बार बार होगी इसलिए राहू का अनुसरण करना बंद करें क्योंकि यह जब बोलता है तो कुछ और सुनाई नहीं देता |
जिस तरह कर्ण पिशाचिनी आपको गुप्त बातों की जानकारी देती है उसी तरह यदि राहू आपकी कुंडली में बलवान होगा तो आपको सभी तरह की गुप्त बातें बैठे बिठाए ही पता चल जायेंगी | यदि आपको लगता है की सब कुछ गुप्त है और आपसे कुछ छुपाया जा रहा है या आपके पीठ पीछे बोलने वाले लोग बहुत अधिक हैं तो यह भी राहू की ही करामात है |
राहू रहस्य का कारक ग्रह है और तमाम रहस्य की परतें राहू की ही देन होती हैं | राहू वह झूठ है जो बहुत लुभावना लगता है | राहू झूठ का वह रूप है जो झूठ होते हुए भी सच जैसे प्रतीत होता है | राहू कम से कम सत्य तो कभी नहीं है |
जो सम्बन्ध असत्य की डोर से बंधे होते हैं या जो सम्बन्ध दिखावे के लिए होते हैं वे राहू के ही बनावटी सत्य हैं |
राहू व्यक्ति को झूठ बोलना सिखाता है
बातें छिपाना, बात बदलना, किसी के विशवास को सफलता पूर्वक जीतने की कला राहू के अलावा कोई और ग्रह नहीं दे सकता |
राहू वह लालच है जिसमे व्यक्ति को कुछ अच्छा बुरा दिखाई नहीं देता केवल अपना स्वार्थ ही दिखाई देता है |
क्यों न हों ताकतवर राहू के लोग सफल? क्यों बुरे लोग तरक्की जल्दी कर लेते हैं | क्यों झूठ का बोलबाला अधिक होता है और क्यों दिखावे में इतनी जान होती है ? क्योंकि इन सबके पीछे राहू की ताकत रहती है |
मांस मदिरा का सेवन, बुरी लत, चालाकी और क्रूरता, अचानक आने वाला गुस्सा, पीठ पीछे की वो बुराई, जो ये काम करे ये सब राहू की विशेषताएं हैं | असलियत को सामने न आने देना ही राहू की खासियत है
बढ़िया ज्योतिष जानकारी है आदिले जी हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌹🌹
ReplyDelete