ग्रहों के उच्च एवं नीच राशियां

इसके अंतर्गत हम ग्रह किस राशि में कितने अंश तक उच्च के होते हैं। कितने अंश तक नीच के होते हैं, कौन सी राशि में स्व राशि के होते हैं, कौन सी राशि में मूलत्रिकोण होते हैं इस बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

ग्रह   - स्वराशि - मूल त्रिकोण राशि-उच्च राशि-नीच राशि
सूर्य--
सिंह राशि में 20 अंश से लेकर 30 अंश तक स्वराशि के होते हैं। सिंह राशि में 0 अंश से लेकर 20 अंश तक मूल त्रिकोण राशि होता है। मेष राशि में 0 से लेकर 10 अंश तक सोच के होते हैं। तुला राशि में सूर्य 0 से लेकर 10 अंश तक नीच के होते हैं।

चंद्रमा--
चंद्रमा कर्क राशि में स्वराशि के होते हैं, वृषभ राशि में 3 अंश से लेकर 30 अंश तक मूल त्रिकोण राशि के होते है। वृषभ राशि में 0 से लेकर 3 अंश तक उच्च होते हैं। जबकि वृश्चिक राशि में 0 से लेकर 3 अंश तक नीच के होते हैं।

मंगल--
मंगल मेष राशि और वृश्चिक राशि में स्वराशि के होते हैं। मेष राशि में ही 0 से लेकर 12 अंश तक मूल त्रिकोण राशि के होते हैं। मंगल मकर राशि में 0 से लेकर 28 अंश तक उच्च के होते हैं। जबकि मंगल कर्क राशि में 0 से लेकर 28 अंश तक नीच के होते हैं।

बुध--
बुध मिथुन राशि में स्वराशि के होते हैं, साथी कन्या राशि में 25 से लेकर 30 अंश स्वराशि के होते हैं। कन्या राशि में 15 से लेकर 25 अंश तक मूल त्रिकोण राशि के होते हैं। कन्या राशि में ही बुध, 0 अब से लेकर 15 अंश तक उच्च के होते हैं। जबकि बुध, मीन राशि में 0 से लेकर 15 अंश तक नीच के होते हैं।

बृहस्पति--
बृहस्पति, धनु राशि में 20 से लेकर 30 अंश तक स्वराशि के होते हैं, साथ ही मीन राशि में भी स्वराशि के होते हैं। धनु राशि में 0 से लेकर 20 अंश तक मूल त्रिकोण राशि के होते हैं। कर्क राशि में 0 से लेकर 5 अंश तक उच्च के होते हैं। मकर राशि में 0 से लेकर 5 अंश तक नीच के होते हैं।

शुक्र --
शुक्र, वृषभ राशि में स्वराशि के होते हैं, साथ ही तुला राशि में 20 अंश से लेकर 30 अंश तक स्वराशि के होते हैं। तुला राशि में 0 से लेकर 20 अंश तक मूलत्रिकोण राशि के होते हैं। मीन राशि में 0 सेे लेकर 27 अंश तक उच्च के होते हैं। कन्या राशि में 0 सेे लेकर 27 अंश तक नीच के होते है।    
 
शनि--
 शनि, मकर राशि में स्वराशि केे होते है, साथ ही कुंभ राशि में 20 अंश से लेकर  30 अंश तक स्वराशि केेे होते हैं। कुंभ राशि में 0 से लेकर 20 अंश तक मूलत्रिकोण राशि के होते हैं। तुला राशि में 0 सेे लेकर 20 अंश तक उच्च के होते हैं। मेष राशि में 0 सेेेे लेकर 20 अंश तक नीच के होते है ।

राहु--
राहु कन्या राशि में  स्वराशि के होते हैं । कुंभ राशि मैं मूलत्रिकोण राशि के होते है। मिथुुन राशि मैंं उच्च के होते हैं , जबकि मतांतर से वृषभ राशि में उच्च के होते हैं।  धनु राशि में नीच के होते हैं, जबकि मतांतर से वृश्चिक राशि में नीच के होते हैं।

केतु--
केतु मीन राशि में स्वराशि के होते हैं।  सिंह राशि में मूलत्रिकोण राशि के होते हैं। धनुु राशि में उच्च के होते हैं। जबकि मतांतर से वृश्चिक राशि में उच्च होते हैं। मिथुुन राशि मैं नीच के होते हैं , जबकि मतांतर से वृषभ राशि में नीच के होते हैं ‌‌।

Comments

Popular posts from this blog

दशमांश कुंडली का महत्व

ब्रांड

अमर टापू धाम