ग्रहों का राज दरबार
सूर्य
सूर्य को ग्रहों के राज दरबार में राजा का पद प्राप्त है। अतः जातक की कुंडली में यदि सूर्य बलवान है तो सरकारी क्षेत्र से लाभ प्राप्त होता है।
चंद्रमा
चंद्रमा को ग्रहों के राज दरबार में रानी का पद प्राप्त है। अतः जातक की कुंडली मैं चंद्रमा बलवान है तो जातक को सरकारी क्षेत्र से लाभ होता है।
मंगल
मंगल को ग्रहों के राज दरबार में सेनापति का पद प्राप्त है अतः जातक की कुंडली में मंगल बलवान हो तो जातक को सेना पुलिस विभाग से लाभ प्राप्त होता है।
बुध
बुध को ग्रहों के राज दरबार में राजकुमार का पद प्राप्त है। अतः जातक की कुंडली में बुध बलवान हो तो सरकारी अधिकारियों के संतानों से मैत्री संबंध बनाकर सरकारी क्षेत्र से लाभ प्राप्त होगा।
गुरु
गुरु को ग्रहों के राज दरबार में मंत्री पद प्राप्त है। अतः जातक की कुंडली में गुरु बलवान हो तो मंत्री मिनिस्टर से लाभ प्राप्त होता है।
शुक्र
शुक्र को ग्रहों के राज दरबार में मंत्री पद प्राप्त है। अतः जातक की कुंडली में गुरु बलवान हो तो मंत्री मिनिस्टर से लाभ प्राप्त होता है।
शनि
शनि को ग्रहों राज दरबार में सेवक अर्थात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद प्राप्त है। अतः जातक की कुंडली में सनी बलवान हो तो चतुर्थ श्रेणी श्रेणी के लोगों से लाभ प्राप्त होता है।
राहु
राहु को ग्रहों के राज दरबार में सफाई कर्मचारी का पद प्राप्त है। अतः इस श्रेणी के लोगों से लाभ प्राप्त होता है।
केतु
केतु को भी ग्रहों के राज दरबार में सफाई कर्मचारी का पद प्राप्त है। अतः इसी श्रेणी के लोगों से लाभ प्राप्त होता है।
Comments
Post a Comment