उपग्रह के नाम

वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह के उपग्रह बतलाए गए हैं जो कि निम्न है।
सूर्य का उपग्रह काल है।
चंद्रमा का उपग्रह परिधि है।
मंगल का उपग्रह धूम है।
बुध का उपग्रह अर्ध प्रहर है।
गुरु का उपग्रह यम कंटक है।
शुक्र का उपग्रह इंदु चाप है।
सनी का उपग्रह मान्दि है।
राहु का उपग्रह पात है।
केतु का उपग्रह के उप केतु है।
सूर्य आदि नवग्रहों के जो उपग्रह है कालादि उपग्रह यह कष्ट पूर्ण फल प्रदान करते हैं।
प्रसिद्ध नव ग्रहों के उपग्रह बताए गए हैं उनका तात्पर्य यह है कि दिनमान के बराबर बराबर 8 भाग करने पर जो अंतिम भाग का स्वामी कोई नहीं होता उस भाग का स्वामी उपग्रह होता है।
जैसे कि रविवार के दिन मान को 8 भाग में  बांटते हैं। आज तारीख 16 अगस्त 2020 है।
पंचांग में देखने पर 32 घटी 47 पल है दिनमान।
इसको घंटा मिनट में बदलने पर
31:47 ×2/5 गुणा करने पर
=62:94×1/5
=63:34×1/5
=12.42.48 अर्थात 12 घंटा 42 मिनट 48 सेकंड
इसको 8 से भाग देने पर 
1.35.21 अर्थात एक घंटा 35 मिनट 21 सेकंड प्रत्येक भाग का मान होगा।
रविवार प्रथम भाग
सोमवार द्वितीय भाग
मंगलवार तृतीय भाग
बुधवार चतुर्थ भाव
गुरुवार पंचम भाग
शुक्रवार षष्टम भाग
शनिवार सप्तम भाग 
काल अष्टम भाग का स्वामी होगा।

Comments

Popular posts from this blog

दशमांश कुंडली का महत्व

चर स्थिर एवं द्विस्वभाव राशियां

ब्रांड