46 या 64 मोबाइल नंबर
46 या 64 नंबर शुक्र और राहु से मिलकर बना है। चार नंबर राहु का अंक है। जबकि 6 नंबर शुक्र का नंबर है।
अतः इस नंबर में शुक्र और राहु के दुर्गुण आ जाते हैं। ऐसा नहीं है कि शुक्र राहु को मिलने से अशुभ प्रभाव ही मिलते हैं इनके यूति से सुप्रभाव भी प्राप्त होते हैं जैसे की
शुक्र और राहु का स्वभाव एक जैसा है इसलिए दोनों की युति फायदा कराती है।
शुक्र और राहु दोनों ही भौतिक सुख के कारक है।
अतः इस युति के जातक भौतिक सुख प्राप्त करने के लिए आतुर रहते हैं और इसके लिए प्रयास भी करते हैं।
शुक्र और राहु के साथ में आने से धन लाभ होता है और आर्थिक स्थिति सुधरती है।
दोनों ग्रहों की युति से व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
दोनों ग्रहों का साथ में होना नौकरी और व्यापार के लिए उत्तम माना जाता है।
दोनों एक कुंडली में साथ में होने से कष्ट कम होते हैं और सफलता मिलने लगती है।
शुक्र राहु के अशुभ प्रभाव
शुक्र राहु की युति हो तो इनको स्क्रीन से संबंधित समस्या आता है।
इनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पाया जाता है।
इनके विवाह या तो बहुत जल्दी हो जाते हैं या तो फिर विवाह होने में बहुत विलंब होता है।
इन वैवाहिक जीवन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
Comments
Post a Comment